Delhi Weather: दिल्ली में चारों तरफ़ पानी-पानी...दिल्ली-एनसीआर का मौसम तो बदल गया कई राज्यों में अधिक ठंड बढ़ने की प्रकोप हो सकता है।
पूरे उत्तर भारत में मौसम ने करवट ली. पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी के साथ मैदानी राज्यों में हल्की बारिश से ठंड का प्रकोप और बढ़ गया है. बात करें मौसम की तो दिल्ली-NCR को लेकर मौसम विभाग ने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है. इसके साथ ही ठंड भी बढ़ेगी. न्यूनतम तापमान 5 से 6 डिग्री तक रह सकता है।
28 से 31 दिसंबर के दौरान पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, ओडिशा, असम, मेघालय और राजस्थान में तड़के से देर सुबह तक घना कोहरा छाया रहेगा। इसी तरह 29 दिसंबर तक हिमाचल प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में देर रात से सुबह तक घना कोहरा छाए रहने की आशंका जताई गई है।
नई दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर में आज दिन निकलने से पहले ही मौसम ने करवट ले ली। लोग जब तक नींद से जगे, आसमान में बादलों का डेरा और सामने बारिश जारी थी। मौसम विभाग ने पहले ही आज के लिए बारिश की भविष्यवाणी कर दी थी। बारिश के चलते जहां फिजाओं में ठंडक घुल गई तो वहीं सुबह-सुबह ऑफिस आने वाले लोगों के लिए परेशानी भी बढ़ाई। कई जगह सड़क पर जाम के साथ जलभराव की समस्या भी देखी गई। आईएमडी ने आज दिनभर के लिए गरज-चमक के साथ बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
घना कोहरा
28 से 31 दिसंबर के दौरान पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, ओडिशा, असम, मेघालय और राजस्थान में तड़के से देर सुबह तक घना कोहरा छाया रहेगा। इसी तरह 29 दिसंबर तक हिमाचल प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में देर रात से सुबह तक घना कोहरा छाए रहने की आशंका जताई गई है।
शीतलहर का असर
मौसम विभाग के मुताबिक, पंजाब, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, बाल्टिस्तान, गिलगित और मुजफ्फराबाद के अलग-अलग इलाकों में लोगों को अभी शीतलहर का सितम झेलना पड़ेगा।
अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त
28 दिसंबर से लेकर 1 जनवरी 2025 तक न्यूनतम तापमान
दिल्ली में आज के अलावा कल भी कोहरे के साथ बारिश की चेतावनी है। मौसम विभाग ने 28 दिसंबर के लिए भी येलो अलर्ट जारी किया है। 28 दिसंबर से 1 जनवरी 2025 तक के बीच में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री तक जा सकता है। अधिकतम तापमान 22 डिग्री पर रहेगा। इस दौरान कोहरा परेशान कर सकता है।
Delhi Weather: दिल्ली में चारों तरफ़ पानी-पानी...दिल्ली-एनसीआर का मौसम तो बदल गया कई राज्यों में अधिक ठंड बढ़ने की प्रकोप हो सकता है।
Reviewed by NituSingh
on
December 27, 2024
Rating:
No comments: