दिसंबर में पूर्णिमा कितने तारीख को है

द्ब
हिंदू पंचांग के अनुसार पूर्णिमा 15 दिसंबर 2024 को है।
पूर्णिमा तिथि 14 दिसंबर को शाम 04 बजकर 58 मिनट पर आरंभ होगा । और 15 दिसंबर को 2024 को दोपहर 02बजकर 13 मिनट पर समाप्त होगी। हिंदू धर्म में पर्णिमा व्रत अत्यंत शुभ माना जाता है
यह व्रत भगवान विष्णु माता लक्ष्मी का समर्पित होता है ।
दिसंबर महीने में मार्गशीर्ष पूर्णिमा व्रत रखा जएगा । इसके साथ ही यह साल आखिरी पूर्णिमा होगा ।
मार्गशीर्ष पूर्णिमा व्रत करने से जीवन में सुख-शांति व संपन्नता आती है। पूर्णिमा के दिन चंद्र दर्शन व पूजा करना भी शुभ माना गया है। पूर्णिमा के दिन सत्यनारायण भगवान की पूजा करने व कथा सुनने का भी विधान है। पूर्णिमा के दिन स्नान-दान करने से पापों से मु्क्ति की मान्यता है।
मार्गशीर्ष व्रत की पूजा विधि
दिन भगवान विष्णु की पूजा अर्चना करने करने के लिए सुबह प्रात: काल उठे। इसके बाद स्नान और सूर्य को जल अर्पित करने के बाद व्रत का संकल्प लें।
मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन पीले रंग के वस्त्र धारण करें।
इसके बाद पूजा स्थल की अच्छे से साफ सफाई करें और फिर सबसे पहले भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की मूर्ति का पंचामृत से अभिषेक करें और इसके बाद ओम ननो : नारायण मंत्र का जप करें।
सबसे पहले पुष्प, गंध आदि चीजें भगवान विष्णु को अर्पित करें। माता लक्ष्मी को गुलाब का फूल अर्पित करें।
भोग लगाने के बाद भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की आरती करे. फिर शाम को चंद्रोदय के बाद चंद्रमा का पूजन कर अर्घ्य दे. मान्यता है कि ऐसा करने से सभी दोषों से मुक्ति मिलती है. पूजा के बाद इस दिन दान पुण्य जरूर करें.।
आखिरी पूर्णिमा
के दिन भगवान विष्णु की पूजा या उपासना अत्यंत शुभ मानी गई है। मान्यता है कि इस दिन चंद्र देव की पूजा भी लाभकारी मानी गई है। इस दिन चंद्रमा पूर्ण होते हैं। इस दिन चंद्र देव को अर्घ्य देने से जातक की जन्मकुंडली में चंद्रमा की स्थिति मजबूत होती है। इसके अलावा इस दिन सफेद चीजों का दान भी अत्यंत शुभ माना गया है।
पूर्णिमा के दिन चंद्रोदय का समय- मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन चंद्रोदय का समय शाम 05 बजकर 13 मिनट है।
स्नान-दान का शुभ मुहूर्त- मार्गशीर्ष पूर्णिमा के लिए स्नान-दान का शुभ मुहूर्त 15 दिसंबर को सुबह 05 बजकर 17 मिनट से सुबह 06 बजकर 12 मिनट तक रहेगा। इसके बाद सुबह 11 बजकर 56 मिनट से दोपहर 12 बजकर 37 मिनट तक अभिजित मुहूर्त विद्यमान रहेगा।
sal ke aakhri Purnima 2024 : आखिरी पूर्णिमा के दिन स्नान-दान का शुभ मुहूर्त
Reviewed by NituSingh
on
December 07, 2024
Rating:
No comments: