8 जनवरी 2025 का मौसम
8 जनवरी के दौरान राजस्थान समेत कई राज्यों में बूंदाबांदी और उत्तर प्रदेश में तेज हवाएं चल रही है मौसम खराब कर सकती हैं।
उत्तर भारत के सभी राज्यों में कड़ाके की ठंड का कहर जारी है। कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक मौसम के अलग-अलग तेवर देखने को मिल रहे हैं। कहीं बर्फबारी तो कही बारिश तो कहीं कोहरा आफत का सबब बन रहा है। उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा-पंजाब, मध्य प्रदेश में शीतलहर से हालत खराब है। इसी बीच राजस्थान, हरियाणा और पंजाब, यूपी में पश्चिमी विक्षोभ के असर से बारिश की संभावना व्यक्त की गई है। इसके अलावा कई फ्लाइटें कैंसिल कर दी गई हैं और कईयों का रूट डायवर्ट किया गया है। उधर, पहाड़ी राज्यों में भारी बर्फबारी से जनजीवन अस्त व्यस्त है। सड़कों और पटरियों में बर्फ की परतें जमने से यातायात पूरी तरह से प्रभावित है। वहीं एक मजबूत पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से 10-12 जनवरी के दौरान बीकानेर, जयपुर, भरतपुर संभाग के क्षेत्रों में मेघ गर्जन के साथ बारिश होने की संभावना व्यक्त की गई है। आइये जानते हैं आने वाले दिनों में मौसम किस ओर करवट बदलेगा?
यूपी में बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार, 9 जनवरी तक कोहरा छाए रहने की संभावना है। इसके अलावा 11 जनवरी तक बारिश के आसार हैं। इस दौरान 4 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी हवाएं भी चलने का अनुमान है। उधर, देवरिया समेत कई जिलों में शीतलहर के प्रकोप से सभी प्राथमिक और जूनियर स्कूल को 14 जनवरी तक के लिए बंद कर दिया गया है। बता दें कि मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ को लेकर चेतावनी दी है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, 10 से 12 जनवरी के बीच एक नया पश्चिमी विक्षोभ मौसम के मिजाज में बदलाव लाएगा। इससे दिल्ली समेत उत्तर पश्चिम भारत में हल्की बारिश हो सकती है। आईएमडी के मुताबिक, इससे धुंध तो छटेगी लेकिन तापमान पर कुछ खास असर नहीं पड़ेगा। साथ ही दिन के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में अधिक अंतर नहीं होने से कोल्डबिहार में भी बर्फीली हवाएं डे जारी किया गया है।
यूपी का मौसम कैसा रहने वाला है
उत्तर प्रदेश में शीतलहर का कहर जारी है। प्रदेश के कई इलाकों में सर्द मौसम और कोहरे को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। कुछ क्षेत्र अत्यंत घने कोहरे की चादर दिखाई देगी। राजधानी लखनऊ समेत बुदेलखंड, पूर्वांचल और प्रयागराज मंडल में सुबह न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे चल गया है। हालांकि, आईएमडी ने अगले 4 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होने की संभावना जताई है। प्रदेश के मध्य भाग को छोड़कर जहां अगले पांच दिनों के दौरान कोई बड़ा परिवर्तन नहीं होगा। रात में न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 2°C-4°C की गिरावट होने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है।
दिल्ली कल का मौसम
राजधानी दिल्ली में घने कोहरे के चलते सुबह शाम विजिबिलिटी बेहद कम देखी जा रही है, जो कई दिनों तक जारी रह सकती है। आईएमडी के मुताबिक, दिल्ली में दिन में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस और सामान्य न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 19 डिग्री सेल्सियस
बिहार में भी बर्फीली हवाएं
बिहार में भी बर्फीली हवाएं लोगों को घरों में दुबकने को मजबूर कर रही हैं। पछुआ हवाओं के चलते अभी शीतलहर से छुटकारा मिलने के आसार नहीं हैं। अभी 2 से 3 दिन हवाओं का दौर जारी रहेगा। इसके प्रभाव से सुबह न्यूनतम तापमान 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरने की संभावना व्यक्त की गई है।
08 January 2025: शीतलहर कोहरे बर्फबारी कोहरे का उत्तर भारत में रहेगा बारिश का जोर;
Reviewed by NituSingh
on
January 08, 2025
Rating:
No comments: